फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   notice to arto

कम वसूली पर एआरटीओ और तहसीलदारों को नोटिस, एसडीएम को चेताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
notice to arto
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोजाना 10 बड़े बकाएदारों से रुपये की वसूली कराई जाए। उनकी कुर्की और गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। कम वसूली मिलने पर एआरटीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिशासी अभियंता बिजली को चेतावनी दी। कम वसूली पर तहसीलदारों को नोटिस जारी करने को कहा। इसके अलावा एसडीएम को अगली बैठक में प्रगति के साथ उपस्थित रहने को कहा।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की मासिक समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के अधिशासी अभियंता रिकवरी सर्टिफिकेट का मिलान कर लें। प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि राजस्व की वसूली को सुनिश्चित करें। पांच साल से अधिक लंबित वाद के निस्तारण के निर्देश दिए। तालाबों से कब्जे को खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम सितंबर महीने की बैठक में प्रगति के साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed