{"_id":"600b1aee8ebc3e340453b010","slug":"notice-to-21-persons-jpnagar-news-mbd377088618","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर नक्शा स्वीकृत के मकान, दुकान और चाहरदीवारी पर 21 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर नक्शा स्वीकृत के मकान, दुकान और चाहरदीवारी पर 21 को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर, जोया और विनियमित क्षेत्र में बगैर नक्शा स्वीकृत के निर्माण कराने वाले 21 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अवैध निर्माण को गिराने की चेतावनी दी गई है। निर्माण रोकने की हिदायत दी है। सर्वाधिक लोग जोया, कलक्ट्रेट के पीछे बाइपास के रहने वाले हैं। अब इन लोगों को नियत प्राधिकारी/एसडीएम कोर्ट के समक्ष पक्ष रखना होगा।
बगैर नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराना गैर कानूनी कृत्य है। विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी/एसडीएम की ओर से शुक्रवार को 21 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने शीला की मकान है। इन्होंने स्वीकृत मानचित्र से अधिक क्षेत्र में भूतल और प्रथम तल पर निर्माण करा रही हैं। मंडी समिति से पहले बाई ओर इंदर ने भूतल पर चार दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। जोया कल्याणपुरा बाइपास पर रवि ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट आवासीय परिसर के उत्तर तरफ में मंजू देवी ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए बेसमेंट और भूतल का निर्माण करा रही हैं। कलक्ट्रेट के पीछे बाइपास मार्ग पर क्षत्रिय नगर कॉलोनी में सुमित भूतल का निर्माण करा रहे हैं इसके अलावा कलक्ट्रेट के पीछे बाइपास पर रिसीपाल ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर भूतल निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा संभल चौराहे से पतखोई रोड पर पुलिस चौकी के निकट शाहनवाज एक भूखंड की चारदीवारी करा रहे हैं। इसके अलावा संभल रोड हरियाना में सार्वजनिक रास्ते पर अनधिकृत कब्जा कर कासिम द्वारा भूखंड की नींव बनाया जा रहा है। इसके अलावा संभल चौराहे के निकट जुबैर की ओर से बेसमेंट और भूतल पर बिना नक्शा स्वीकृत के निर्माण कराई जा रही है। इसके अलावा जोया के पधानोवाला मोहल्ले में सदाकत अली और कामिल मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर भवन का निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा पधानोवाले मोहल्ले के अकरम ने हॉल और प्रथम तल पर निर्माण करा रहे हैं। पतखोई रोड पर हाजी नजारुल ने नक्शा स्वीकृत कराए बगैर बेसमेंट और दुकानों का निर्माण करा रहे हैं।