फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice served to 85 including hotels, showrooms and colonies

Amroha News: बिना नक्शे के बनाए गए होटल, शोरूम व कॉलोनियों सहित 85 को थमाया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Notice served to 85 including hotels, showrooms and colonies
गजरौला। एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने हाईवे किनारे बने होटल, ढाबों, शोरूम और कॉलोनाइजर द्वारा बसाई गईं कॉलोनियों में निरीक्षण कर चेक किया कि उनके नक्शे पास हैं या नहीं। मास्टर प्लान लागू होने पर एमडीए के मानक पूरे करते हैं या नहीं। निरीक्षण में 25 कॉलोनियों, होटल, ढाबे, शोरूम, प्रतिष्ठानों सहित 85 के नक्शे पास नहीं पाए गए। जिसके चलते उनको नोटिस जारी किया। जल्द जवाब नहीं देने पर सील करने और ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे एमडीए के उपाध्यक्ष ने जेई योगेश कुमार और प्रवर्तन टीम के साथ हाईवे किनारे निरीक्षण के लिए निकल गए। उन्होंने हाईवे किनारे बने होटल, ढाबों, शोरूम और बसाई जा रहीं कॉलोनियों में निरीक्षण किया। यहां जांच की कि उनके नक्शे पास हैं या नहीं। जिन्होंने एमडीए से नक्शे पास नहीं कराए, क्या उन्होंने मानचित्र के लिए आवेदन किया है। अधीनस्थों से भी जानकारी ली। नक्शा पास नहीं कराने पर उपाध्यक्ष ने 85 को नाेटिस जारी किया। जिनमें 25 कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही नोटिस के जवाब नहीं दिए गए तो उनको सील कर दिया जाएगा। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। बताया कि एमडीए कॉलोनी के निकट ही वर्षों पूर्व बसी एक कॉलाेनी जल्द सील की जाएगी। कॉलोनी बिना ले आउट के बसी है। जिसमें शोरूम से लेकर कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---




प्रत्येक मंगलवार गजरौला में बैठा करेंगे उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष ने एमडीए कॉलोनी में बने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली गुल हो गई। उन्होंने जेई को निर्देश दिए कि कार्यालय को व्यवस्थित रखें। इन्वर्टर का इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान लागू हो जाने के कारण एमडीए को विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकें, इसके लिए वह प्रत्येक मंगलवार को यहां पर बैठा करेंगे। इस दौरान उनसे मिल कर एमडीए के दो नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed