फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   notice sent on three thousand farmers of balance in amroha

अमरोहा में तीन हजार किसानों को बकाए का नोटिस

Tue, 04 Dec 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा। Updated Tue, 04 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
notice sent on three thousand farmers of balance in amroha
farmer
जिले के किसानों ने नलकूप के जरिए 7.62 करोड़ रुपये की बिजली खर्च की है, लेकिन बिल को जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह सभी बकाएदार दो साल पहले के हैं। विभाग ने  किसानों को नोटिस जारी किया है। जिले के करीब 3050 किसानों पर बिजली विभाग का 7.62 रुपये बकाया है। विभाग ने बिल को अविलंब जमा करने की अपील की है। ताकि किसानों को खेती किसानी में सहूलियत मिल सके।     
विज्ञापन

 
जिले में बिजली विभाग के चार वितरण खंड हैं, जिसमें अमरोहा प्रथम और द्वितीय, हसनपुर और गजरौला शामिल हैं। किसानों ने खेत की सिंचाई समेत अन्य कार्य के लिए नलकूप का कनेक्शन  लिया है। जिसका प्रति माह बिल 1380 रुपये है। विभाग ने ऐसे बकाएदारों को चिह्नित कर लिया है। जिनका बिल का बकाया 25 हजार रुपये से अधिक हैं। यह सभी किसान दो साल से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। विभाग ने कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है। उनको नोटिस जारी कर बिल जमा करने को कहा है। अमरोहा द्वितीय में सबसे अधिक 1700 किसान हैं। अमरोहा प्रथम में 700 और  गजरौला में 650 किसान हैं। इन सभी किसानों पर बिजली विभाग का बकाया 7.6250000 करोड़ रुपये है। अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि किसानों ने नलकूप की बिजली का बिल जमा नहीं किया है। यह सभी किसान दो साल पहले के हैं। ब्याज भी दोगुना की दर से बढ़ रही है। इसके चलते किसानों पर और आर्थिक बोझ पड़ सकता है। उन्होंने किसानों से जल्द बिजली का बिल जमा करने की अपील की है।        
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed