फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   note was baned to see up punjab election

यूपी और पंजाब चुनाव में लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री ने बंद किए पुराने नोट

Mon, 14 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 14 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
note was baned to see up punjab election
black money
कालाधन और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हथियार के तौर पर पांच सौ और एक हजार के नोट बंद किए जाने के बाद सोमवार को कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने प्रधानमंत्री जमकर निशाना साधा। अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के रेशम एवं वस्त्र उद्योग कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने इसे जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया। आरोप लगाया कि, इससे व्यापारी और किसान ठगा महसूस कर रहे हैं, समाज की व्यवस्था गड़बड़ा गई है।  
विज्ञापन


रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 की करेंसी को एकाएक अवैध घोषित कर देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी है। हो सकता है प्रधानमंत्री की नीयत ठीक हो, उनका फैसला सही हो, मगर इसके लिए समय गलत चुना गया है। क्रियांवयन की कोई योजना नहीं थी। इसलिए पूरा देेश ठहर सा गया है। कहा कि, यूपी और पंजाब चुनाव में लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री ने पुराने नोट बंद किए हैं। बाजार बंद हो गए हैं, कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि, सबसे ज्यादा रुपयों का लेनदेन व्यापारी ही करते हैं। 
विज्ञापन


इस निर्णय ने व्यापारियों को कालाबाजारी करने वालों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। जनता में इतना आक्रोश है कि, दुकानों और बैंकों में तोड़फोड़ हो रही है। मेहनत से कमाया गया एक-एक नोट रखने वाला भी खुद को गुनहगार महसूस कर रहा है। ये वही आम आदमी और किसान मजदूर है। जिसने दुनिया में छाई मंदी के दौर में भारत को डूबने से बचाया था। अच्छे बुरे वक्त के लिए रुपया बचा कर रखना महिलाओं की प्रवृत्ति है, अब वे खुद को गुनहगार समझ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की बुवाई के लिए किसान अपना गन्ना कोल्हू और क्रेशर पर बेचते हैं। नोटबंदी के चलते कोल्हू क्रेशर उद्योग भी चौपट हो गया है। हिंदू धर्म में शादी विवाह शुरू हो गए हैं, जिन घरों में शादी है वह परिवार भी परेशान हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री से पुराने नोट चलाने के लिए 30 नवंबर तक का समय मांगा है। जिससे आम आदमी परेशान न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed