फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Non veg issue: Children will be admitted in St. Mary's school, process has started

नॉनवेज प्रकरण : सेंटमेरी स्कूल में होगा बच्चों का दाखिला, प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Non veg issue: Children will be admitted in St. Mary's school, process has started
अमरोहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूल में नॉनवेज प्रकरण के कारण शिक्षा से वंचित तीन बच्चों की दूसरे स्कूल में दाखिले की आस पूरी हो गई। प्रशासन और शिक्षा विभाग के दखल के बाद सेंटमेरी प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। मंगलवार को वार्ता के बाद बच्चों की मां ने सेंटमेरी स्कूल में दाखिले के लिए फाॅर्म खरीद लिए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक-दो दिन में बच्चों का दाखिला हो जाएगा। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई छह जनवरी को होनी है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र के टिफिन में नॉनवेज मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने पर डीआईओएस स्तर से जांच कमेटी बनाई गई। वहीं, प्रशासन की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन और छात्रों के परिजनों के बीच वार्ता हुई थी।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों की मां ने अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कराने की मांग उठाई थी लेकिन साढ़े तीन माह तक बच्चों को कहीं दाखिला नहीं दिलाया गया। इसके बाद बच्चों की मां ने प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 19 दिसंबर को हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट को दो सप्ताह के भीतर बच्चों का दाखिला सीबीएसई से संबद्ध किसी दूसरे स्कूल में दिलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बीएसए ने जोया के बीईओ को जांच सौंपते हुए बच्चों का प्रवेश दिलाने की जिम्मेदारी थी। बाद में बच्चों को हिल्टन स्कूल से टीसी जारी कराई गई और उनके पसंदीदा स्कूल में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। बच्चों के परिजनों ने अमरोहा के सेंटमेरी स्कूल में पढ़ाने की इच्छा जताई। मामला अमरोहा नगर से जुड़ा होने के चलते यहां के बीईओ सोनू कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
बीईओ बच्चों व उनकी मां के साथ बीते शुक्रवार को सेंटमेरी स्कूल पहुंचे थे और प्रबंधन से वार्ता की गई थी लेकिन अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। वहीं सोमवार को सेंटमेरी स्कूल प्रबंधन ने अचानक से बच्चों का दाखिला लेने से हाथ खड़े कर दिए थे। सेंटमेरी स्कूल के मैनेजर व फादर एफआर मार्टिन रावत ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर दाखिला लेने में असमर्थता जताई थी। साथ ही हवाला दिया कि स्कूल नियमों के अनुसार बीच सत्र में बच्चों का दाखिला नहीं लिया जा सकता।
इसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। मंगलवार को बीईओ और नायब तहसीलदार योगेश कुमार बच्चों व उनकी मां के साथ सेंटमेरी स्कूल पहुंचे। यहां पर काफी देर तक प्रबंधन से वार्ता की। जिसके बाद बच्चों को दाखिला दिलाने पर सहमति बन गई।
बच्चों की मां ने बताया कि उनका एक बेटा कक्षा छह, दूसरा कक्षा तीन और सबसे छोटा बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। उनके दाखिले के लिए फाॅर्म ले लिए हैं। एक-दो दिन में फाॅर्म जमा करने पर बच्चों का दाखिला हो जाएगा।

---
बीईओ और नायब तहसीलदार बच्चों व उनकी मां के साथ सेंटमेरी स्कूल पहुंच गए थे। प्रबंधन से वार्ता के बाद दाखिले पर सहमति बन गई है। एक-दो दिन में बच्चों का स्कूल में दाखिला हो जाएगा। - डॉ. मोनिका, बीएसए
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed