फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Non-veg case: Principal on leave till investigation is complete

नॉनवेज प्रकरण : जांच पूरी होने तक प्रधानाचार्य को छुट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Non-veg case: Principal on leave till investigation is complete
अमरोहा।
विज्ञापन

हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र के टिफिन में नॉनवेज मिलने पर नाम काटने के मामले में भले ही डीआईओएस स्तर जांच पूरी हो गई है। लेकिन, विभाग की ओर से गेंद अब स्कूल प्रबंधन पाले में डाली गई है। प्रबंधन की ओर प्रधानाचार्य के बयान की वीडियो की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बना दी गई है। साथ ही जांच पूरी होने तक प्रधानाचार्य को अवकाश भेज दिया गया है। उधर, मामले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
हिल्टन स्कूल में हुआ नॉनवेज प्रकरण लगातार चर्चाओं में बना है। नॉनवेज लाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य पर उसका नाम काटने, मारपीट करने और कमरे में बंद करने के आरोप लगे थे। यही नहीं मामले की वीडियो भी वायरल हुई थी। इसमें प्रधानाचार्य और छात्र के बीच नोकझोंक हुई। जिसमें प्रधानाचार्य पर गलत भाषा प्रयोग करने के आरोप भी लगे।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए डीआईओएस स्तर से बनी तीन सदस्यीय टीम जांच की। जिसकी जांच भी सोमवार को पूरी हो गई। डीआईओएस ने जांच के आधार पर छात्र के मां के आरोपों को गलत बताया था। कहा था कि उनके बयानों में आरोपी सिद्ध नहीं हो पाए थे। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर प्रधानाचार्य भाषा शैली को लेकर विद्यालय को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई। अब स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में चार सदस्यीय टीम बनाई है। प्रबंधक अनुराग सैनी ने बताया कि विद्यालय की चार सदस्यीय टीम वीडियो की जांच करेगी। जांच चलने तक प्रधानाचार्य को अवकाश भेज दिया गया है। जिससे जांच प्रभावित न हो। साथ ही प्रधानाचार्य से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नॉनवेज प्रकरण को लेकर स्कूल प्रबंधन को प्रधानाचार्य के बयानों की जांच करने के लिए पत्र भेजा गया था। जिसके आधार पर प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रधानाचार्य को अवकाश भेज दिया है। यह जानकारी प्रबंधन की ओर से दी गई है। साथ ही जल्द से जल्द जांच पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed