फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nomination til today

नामांकन की जांच आज से, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

Sun, 29 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 29 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
nomination til today
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार से नामांकनों की जांच का कार्य प्रारंभ होगा। जांच के दौरान यदि किसी प्रत्याशी के नामांकन में कोई कमी मिलती है तो संबंधित का पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा। नामांकनों की जांच चलते प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई हैं। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। 
विज्ञापन


जिले की चार विधानसभा सीटों पर अपना भाग्य आजमाने के लिए 52 प्रत्याशियों द्वारा पर्चा दाखिल किया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक उम्मीदवार नौगावां सादात विधानसभा सीट से हैं। यहां 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं दूसरे नंबर अमरोहा विधानसभा सीट है। यहां 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत चुनाव में आजमाने के लिए चुनाव मैदान में आए हैं। 
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर हसनपुर विधानसभा सीट से बारह प्रत्याशियों ने चुनाव में ताल ठोकी है। सबसे कम धनौरा विधानसभा सीट से मात्र पांच प्रत्याशी चुनाव में उतरे हैं। कुल 52 प्रत्याशियों पर्चा भरा है। 52 प्रत्याशियों में कई प्रत्याशी डमी कैंडीडेट हैं, तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की फौज है। छोटे दल भी चुनाव में उतरे हैं। सोमवार से नामांकन प्रपत्रों की जांच का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दो दिन जांच चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान नामांकन में कोई कमी मिलने पर संबंधित प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा। इससे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। प्रत्याशी और समर्थक ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, जांच के दौरान नामांकन में कोई कमी न मिले। उधर, सोमवार को नामांकनों की जांच के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed