फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nomination

पहले दिन 12 ने लिए पर्चे, दाखिल एक भी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
nomination
अमरोहा कलक्ट्रेट में स्थित नामांकन कक्ष में मौजूद एसडीएम इंद्रनंदन सिंह व अन्य कर्मचारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 12 लोगों ने नामांकन फॉर्म लिए, इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों के नाम से दूसरे व्यक्ति ने फॉर्म लिया है। रजिस्टर में सभी लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है। हालांकि पहले दिन एक भी पर्चे दाखिल नहीं हुआ अब 12 अक्तूबर से नामांकन पत्र लेने के अलावा जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद की गई है। कलक्ट्रेट से लेकर बाहर तक सौ मीटर का दायरा पुलिस ने सील कर दिया है। कलक्ट्रेट के बाहर दुकानों को बंद करने की निर्देश दिए गए हैं। डीएम और एसपी ने परिसर में घूमकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा किया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। बाद में हसनपुर और सिटी सीओ ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ ब्रीफिंग की है। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा उप चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हुई। कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में सुबह 11 बजे रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र नंदन सिंह आ गए। सहायक चुनाव अधिकारी/तहसीलदार मोनालिसा जौहरी और सहायक चुनाव अधिकारी/चकबंदी अधिकारी इरफान अहमद भी उनके साथ बैठे रहे। लगभग आधे घंटे के बाद नामांकन फॉर्म के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में फॉर्म लेने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया। इसके बाद इन लोगों को नामांकन पत्र दिया गया। दोपहर दो बजे तक छह लोगों ने फॉर्म लिया थ। इसके बाद दो और लोगों के नाम से फॉर्म लिया गया। वहीं दोपहर लगभग 2.45 बजे चार और लोगों ने नामांकन पत्र लेने के लिए आएं। इन लोगों को औपचारिकता पूरी करने के बाद फॉर्म दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मेटल डिटेक्टर डोर से गुजरे
अमरोहा। रिटर्निंग अफसर के कक्ष में दाखिल होने वाले लोगों के तापमान की जांच की गई। इसके अलावा उनके हाथों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद लोगों को दाखिला मिला। इसके पहले मेटल डिटेक्टर डोर फ्रेम से होकर गुजरना पड़ा।
नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के गेट संख्या दो से दाखिला
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उपचुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। आस पास पुलिस बल मुस्तैद रहा। कलक्ट्रेट के गेट संख्या दो से नामांकन के लिए आने वाले लोगों को दाखिला मिला। हालांकि इसके पहले इन लोगों की जांच परख की गई है। इसके बाद ही परिसर में दाखिल हो सकें। वहीं गेट संख्या एक से कर्मचारी और अन्य लोग अंदर आ सके।

ईवीएम के वेयर हाउस का निरीक्षण, रिकॉर्ड का मिलान
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने ईवीएम के वेयर हाउस का निरीक्षण किया। रजिस्टर से मिलान किया। ड्यूटी पर मुस्तैद स्टाफ से जानकारी लिया। उन्होंने स्टाफ से संजीदगी से काम करने को कहा। उनके साथ एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed