{"_id":"588f81294f1c1b303de8121a","slug":"nomination-form-of-four-candidate-have-been-rejected-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पर्चे खारिज, अब मैदान में 48 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पर्चे खारिज, अब मैदान में 48 उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
महोबा विधानसभा सीटों का इतिहास
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार को नामांकनों की जांच की गई। जांच में चार नामांकनों में कमियां पाए जाने पर पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। इसमें नौगावां सादात विधानसभा से तीन और अमरोहा विधानसभा से एक पर्चा खारिज हुआ है। जबकि बाकी सभी नामांकन जांच में सही मिलने पर वैैध घोषित करते हुए सूची चस्पा कर दी गई है। जांच में पर्चा सही मिलने पर प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। चार पर्चे खारिज होने से अब मैदान में 48 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मंगलवार को नाम वापसी होगी। कई प्रत्याशी मैदान छोड़ सकते हैं।
जिले की चार विधानसभा सीटों से 52 प्रत्याशियों ने पर्चा भरते हुए चुनाव में ताल ठोकी थी। सोमवार को नामांकनों की जांच की गई। अमरोहा विधानसभा सीट से किसान शक्ति जे पार्टी प्रत्याशी उम्मे अम्मारा के पर्चे में कमियां मिलने पर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया है। जबकि यहां बाकी सभी प्रत्याशियों के नामांकन में कोई कमियां नहीं मिली हैं। जांच में पर्चे सही मिले हैं। अमरोहा विधानसभा सीट पर एक पर्चा निरस्त होने से अब यहां सोलह प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
नौगावां सादात विधानसभा सीट से 18 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन में कमियां मिलने पर पर्चेे निरस्त कर दिए गए है। इसमें पीस पार्टी से शाहनवाज, नेशनल लोकमत पार्टी से आलमगीर और निर्दलीय प्रत्याशी राशिद का पर्चा निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
तीन प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने से अब यहां पंद्रह प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जबकि हसनपुर विधानसभा सीट से बारह और धनौरा विधानसभा सीट से पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था, दोनों ही जगह प्रत्याशियों के पर्चे सही मिले हैं। चारों विधानसभा सीट के आरओ द्वारा शाम तीन बजे के बाद जांच में सही मिलने वाले नामांकनों केे वैध घोषित करते हुए नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा कर दी है।
अब चारों विधानसभा सीट से 48 प्रत्याशी मैदान में रहे गए हैं। मंगलवार को नाम वापसी होगी। उधर, नामांकनों की जांच के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे। कलेक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहा।