{"_id":"61b7984efc26db418a0e9c81","slug":"nomination-for-the-post-of-village-head-today-election-symbol-allotment-from-3-pm-jpnagar-news-mbd412528225","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पद के लिए नाम वापसी आज, चुनाव चिह्न आवंटन 3 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पद के लिए नाम वापसी आज, चुनाव चिह्न आवंटन 3 बजे से
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत उप निर्वाचन के लिए सोमवार को नामांकन फार्मों की जांच हुई, जिसमें ग्राम प्रधान पद के सभी 21 पर्चे वैध मिले, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो पर्चे निरस्त किए गए। इसके साथ ही अब ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 22 पर्चे वैध मिले। एक-एक पर्चे भरे जाने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। वहीं मिट्ठनपुर कला और नूरपुर खुर्द में ग्राम प्रधान पद के लिए नाम वापसी का मौका 14 दिसंबर को है। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकती है। इसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मिट्ठनपुर कला-अमरोहा और नूरपुर खुर्द-हसनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन फॉर्म की वापसी मंगलवार को कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर ग्राम प्रधान के लिए क्रमश: 17 और चार पर्चे दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सोमवार को पर्चे की जांच हुई। जिसमें दोनों जगहों पर ग्राम प्रधान के सभी पर्चे वैध मिले हैं। उन्होंने बताया कि हसनपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के दो पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं इसके चलते अब 22 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
यह हैं मिट्ठनपुर कला में ग्राम प्रधान के प्रत्याशी
बब्लू, इकरामुद्दीन, मोहम्मद इमरान, आकिल, रुख्सार, आबिद अली खान, खानबी, जासमीन, हयान अली, वैजुल, तैयब खान, फरमान अली, रिजवाना, सैजुद्दीन, कल्लो, गब्बर खान, तालिब खान और कुसुम देवी शामिल हैं।