फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NOC of two meat traders canceled

Amroha News: दो मीट कारोबारियों की एनओसी निरस्त

Fri, 03 Mar 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
NOC of two meat traders canceled
अमरोहा। शहर में चल रहे मीट कारोबार पर नगर पालिका प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की ओर से की गई पहल के बाद दो मीट कारोबारियों की फर्म की एनओसी निरस्त कर दी गई है। ये कार्रवाई नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गोपीलाल ने ईओ की संस्तुति के बाद की है।ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि शहर में बीते पांच साल से मीट कारोबार सुर्खियों में है। आरोप है कि कुछ कारोबारी अवैध तरीके से शहर की दुकानों पर मीट सप्लाई कर रहे थे। इनके द्वारा नगर पालिका स्तर से जारी एनओसी की शर्तो का उल्लंघन भी किया जा रहा था। शिकायते नगर पालिका के जिम्मेदारों तक पहुंच रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने मामले में गोपनीय जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद उनकी संस्तुति पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपी लाल ने आखिरकार दो मीट कारोबारियों पर कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि फैसल निवासी मोहल्ला शफातपोता व कैफ पुत्र नईम निवासी गांव ढकिया चमन थाना डिडौली की फर्म पर जारी एनओसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस बावत डीओ (अभिहित अधिकारी) शहर इंस्पेक्टर को भी प्रतिलिपि के माध्यम से सूचना दे दी गई है। इन मीट कारोबारियों द्वारा एनओसी की शर्तो का उल्लंघन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed