{"_id":"6b00b255a7b981bb220a55a3","slug":"no-unnecessary-spending-no-elaborate-fanfare-the-nikah-of-26-couples-sets-an-example-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178281-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: न फिजूलखर्ची, न तामझाम... 26 जोड़ों का निकाह बना मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: न फिजूलखर्ची, न तामझाम... 26 जोड़ों का निकाह बना मिसाल
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के एक रिसॉर्ट में बिरादराने कुरैश की ओर से आयोजित 18वां इज्तिमाई शादी समारोह सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग की मिसाल बन गया। समारोह में 26 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने। एक मंच पर 26 दूल्हे तो दूसरे मंच पर 26 दुल्हनें सजी हुई बैठीं। देर रात तक चले समारोह में देश के विभिन्न शहरों से मेहमान पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
समारोह में अमेरिका से डॉ. नूर अमरोहवी, मुंबई से बाबू इमरान कुरैशी, दिल्ली से मेहरबान कुरैशी, एडवोकेट सनोबर अली कुरैशी, हाजी शहजाद कुरैशी, हाजी प्यारे कुरैशी और हाजी फहीम कुरैशी शामिल हुए। पूर्व एमएलसी परवेज अली, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के पुत्र निखिल जैन और बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नावेद अयाज ने भी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जयपुर, दिल्ली, संभल, रामपुर, बरेली, मुंबई और अन्य शहरों से बरातें पहुंचीं।
इससे पहले 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में लोगों की ओर से उपहार में दिया गया सामान दुल्हन पक्ष को सौंपा गया था। आयोजन को सफल बनाने में हाजी अल्ताफ कुरैशी, जावेद कुरैशी, एजाज कुरैशी एडवोकेट, यूनुस कुरैशी, आरिफ कुरैशी, वसीम कुरैशी, फुरकान कुरैशी, शाहरुख चौधरी समेत बिरादरी के अनेक लोगों का सहयोग रहा।