{"_id":"69e523c864362eccdb07c175","slug":"no-trace-of-youth-missing-for-five-months-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-161935-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच महीने से लापता युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच महीने से लापता युवक का सुराग नहीं
Mon, 20 Apr 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। पांच महीने से लापता युवक का सुराग नहीं मिला। उसके पिता ने दोस्त पर हत्या करने का संदेह जताया है। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी अब्दुल रहमान का कहना है कि 23 नवंबर-25 को शाम करीब 4 बजे उनका पुत्र अफजाल घर से निकला। वह यह कहकर गया था कि उसे दोस्त जीशान उर्फ जस्सी ने बुलाया है। दोस्त हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खागोई निवासी है।
करीब पांच महीने हो गए, अफजाल घर वापस नहीं आया। उन्होंने पुलिस से मिलकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने 29 नवंबर को अफजाल की सिर्फ गुमशुदगी की दर्ज की। इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की। जिस दोस्त के साथ गया था उस जीशान पर भी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित अब्दुल रहमान ने जीशान से संपर्क साधा। उसने अफजाल का मोबाइल उनको दे दिया। उनको बताया कि अफजाल यह फोन उनको देकर कहीं चला गया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।