फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No medicine, no doctor in Ayush hospital

Amroha News: आयुष अस्पताल में न दवा न चिकित्सक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
No medicine, no doctor in Ayush hospital
अमरोहा। आयुष अस्पताल में कई महीने से दवा खत्म है। वहीं, अन्य सेवाएं भी बदहाल हैं। चिकित्सकों की तैनाती भी नहीं है। ऐसे में अस्पताल में मरीज ही नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारी पत्र भेजने तक ही सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में आयुष अस्पताल संचालित किया जा रहा है। जहां वर्तमान में दो चिकित्सक की तैनाती है। अस्पताल में पिछले छह महीने से अधिक समय से दवाइयां खत्म है। विभाग की ओर से दवा की मांग की जा चुकी है, लेकिन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कुछ दिनों तक इलाज कराने वाले मरीजों को वापस भेज दिया गया। अब मरीज ही नहीं पहुंच रहे हैं। यदि किसी को ज्यादा जरूरत होती है तो उसे दवाई बताकर बाहर से खरीदने के लिए बोल दिया जाता है। जिला स्तर पर मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

---
इन दवाइयों की अधिक मांग

गर्मी अधिक होने के कारण अस्पताल में सबसे अधिक डायरिया, एलर्जी, खांसी की दवा की डिमांड है। इसके अलावा लवण भास्कर चूर्ण, अविपत्तिकर चूर्ण और सितोपलादि चूर्ण की अधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

अस्पताल में शासन स्तर से दवा की सप्लाई की जाती है। इसके लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही दवा आने की संभावना है। जिससे मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed