फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   no entry for heavy vehicle at highway science afternoon

हाईवे पर आज दोपहर से भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’

Tue, 21 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
no entry for heavy vehicle at highway science afternoon
ट्रै‌फिक लाइट
महाशिवरात्रि पर आराध्य का अभिषेक करने के लिए गंगा जल लाने निकले शिवभक्त लौटने लगे हैं। वहीं महाशिवरात्रि नजदीक होने से आसपास के जिलों के शिवभक्तों को कारवां भी निकलेगा। इस दरम्यान नेशनल हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसको लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे से 24 फरवरी तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।  इससे नेशनल हाईवे 24 पर ट्रक, बस, रोडवेज बस, डीसीएम, टोयोटा, कैंटर, आयशर आदि भारी वाहन नहीं दौड़ने दिए जाएंगे। इन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। गजरौला में भी इसको लेकर इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


ये है रूट चार्ट
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनः मुरादाबाद के कांठ से वाया धामपुर, नहटौर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदी नगर से गाजियाबाद से दिल्ली की ओर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिकः वाया शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा।


गजरौला से दिल्ली की ओर का ट्रैफिकः वाया चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, बैराज से मवाना, मेरठ से मोदीनगर होते हुए गाजियाबाद से गुजरेगा।
अमरोहा से दिल्ली के लिएः बिजनौर के नूरपुर से गुजरते हुए मवाना, मेरठ से वाया गाजियाबाद होते हुए गुजारा जाएगा।

हसनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनः संभल, बहजोई, बबराला, डिबाई, बुलंदशहर, दादरी, नोएडा, ओखला बैराज से दिल्ली पहुंचेंगे।
मुुरादाबाद से मेरठ के लिएः अतरासी रोड से अमरोहा, नौगावां सादात, नूरपुर, बिजनौर बैराज से मीरापुर होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।

मेरठ से मुुरादाबाद कोः मवाना रोड से, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली से होकर नहटौर से धामपुर और कांठ से मुरादाबाद तक पहुंचाया जाएगा।
हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायातः बुलंदशहर के गुलावठी, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई से चंदौसी होते हुुए जाएगा।
दिल्ली से मुरादाबाद और रामपुर के लिएः लालकुआं, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई से चंदौसी होते हुए मुरादाबाद तक तथा रामपुर के लिए चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से रामपुर भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed