फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No complaint pending on IGRS should be resolved in time: DM

आईजीआरएस पर न रहे कोई भी शिकायत लंबित, समय से हो निस्तारण: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
No complaint pending on IGRS should be resolved in time: DM
जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाएं वरना कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित में नही रहनी चाहिए। समय से निस्तारण करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व प्राप्तियों की प्रगति की समीक्षा एवं अन्य राजस्व/चकबन्दी कार्यो की समीक्षा, एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की प्रगति कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने राजस्व वसूली एवं वसूली के सापेक्ष जारी आरसी की समीक्षा करते हुए कम राजस्व वसूली वाले विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि राजस्व वसूली में तेजी लायें वरना कार्यवाही की जाएगी। अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जाए। तहसील क्षेत्र के किसी भी तालाब में अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी उप जिला अधिकारी, तहसीलदार अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। जनता को छोटे-छोटे कार्यो के लिए परेशान न किया जाए। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पूर्वक मौके पर ही कर दिया जाए। कहा कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत पेंडिंग में ना रहे। समय रहते उसका निस्तारण करें और शिकायतकर्ता को फोन करके पूछे कि शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट हैं या नहीं है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मायाशंकर, उप जिलाधिकारी धनौरा, अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा, तहसीलदार अमरोहा, नौगांवा धनौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed