{"_id":"688929b756ba4cdd8200f4ed","slug":"no-arrest-even-after-24-hours-in-the-murder-of-a-municipal-worker-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144765-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पालिकाकर्मी की हत्या में 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पालिकाकर्मी की हत्या में 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं
Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पालिकाकर्मी कौशिंद्र (24) की पीटकर हत्या करने में पुलिस 24 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों ने सोमवार रात करीब दस बजे वारदात को अंजाम दिया था। भाई ने मारपीट के बाद कौशिंद को छत से भी फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने की वजह से मौत की बात सामने आई है। साथ ही उसके सिर की हड्डी भी टूट गई थी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, मंगलवार रात भी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर आसपास के लोगों से जानकारी ली।
नगरपालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी कौशिंद्र मोहल्ला मायापुरी निवासी सतपाल सिंह क बेटे थे। सोमवार रात कौशिंद्र घर पर थे। भाई सुरेंद्र के मुताबिक घर के सामने रहने वाला गौरव, उसका भाई राहुल, चंद्रपाल व रामकिशोर आपस में गालियां दे रहे थे। कौशिंद्र ने इसका विरोध किया तो चारों ने उनके साथ मारपीट की। जान बचाकर कौशिंद्र अपनी छत पर चले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि चारों आरोपी पीछे से छत पर पहुंच गए और कौशिंद्र की पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने कौशिंद्र को छत से नीचे फेंक दिया। घटना को कौशिंद्र के पिता सतपाल सिंह, मां नन्ही, पत्नी पुष्पा समेत मोहल्ले के लोगों ने देखा। जमीन पर गिरते ही कौशिंद्र सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और कौशिंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कौशिंद्र के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कौशिंद्र के शव को पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। जिसमें छत से गिरने के बाद सिर में चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
दो दिन से सुलग रही रंजिश की आग, शांतिभंग की हुई थी कार्रवाई
गजरौला। पालिकाकर्मी कौशिंद्र व उसकी हत्या में नामजद आरोपियों के बीच रंजिश की आग दो दिन से सुलग रही थी जो शांतिभंग की कार्रवाई के बाद भी ठंडी नहीं हुई। लोगों का कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई होती तो शायद कौशिंद्र की जान बच जाती।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मायापुरी मोहल्ला निवासी कौशिंद्र, उसके भाई सुरेंद्र का कोशिंद्र की हत्या में नामजद आरोपियों से सोमवार को विवाद हुआ। एक दिन पहले रविवार को भी दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। मारपीट की नौबत आ गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग शराब पीकर लड़ते थे जिससे मोहल्ले के लोग भी परेशान है।
दो दिन से लगातार झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष के पांच लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। इसमें एक पक्ष के कौशिंद्र, उसका भाई सुरेंद्र और दूसरी तरफ से चंद्रपाल व गौरव समेत तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने दिन में शांतिभंग की कार्रवाई की। शाम को सभी घर आ गए थे।
फोरेंसिक टीम ने इकट्ठा किए सबूत
मायापुरी मोहल्ले में कौशिंद्र की सोमवार रात विवाद के चलते हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जिसने साक्ष्य संकलित किए। काफी देर तक पुलिस मौके पर सबूत जुटाती रही। जिससे उनको विवेचना में शामिल किया जा सके।
पुलिस छत से पथराव करने वाले की पहचान को देख रही वीडियो
पालिकाकर्मी कौशिंद्र की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पथराव करता दिखाई दे रहा युवक कौन है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। हालांकि, कुछ लोग उसे कौशिंद्र होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि कौशिंद्र को छत पर अकेला देखा गया था। सोमवार देर रात हुई घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, घटना के एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक छत पर खड़ा होकर गाली गलौज करते हुए पथराव कर रहा है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।