फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   No action taken yet in the Rakhi Photo Studio case

Amroha News: राखी फोटो स्टूडियो मामले में अभी तक नहीं हुई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
No action taken yet in the Rakhi Photo Studio case
अमरोहा। राखी फोटो स्टूडियो मामले में 21 ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति कर फाइल जिला विकास अधिकारी को भेजी गई है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, पंचायत राज विभाग 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे चुका है।
विज्ञापन

जिले की 576 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022 से 2025 के बीच राखी फोटो स्टूडियो से स्टेशनरी खरीदी गई। छह ब्लॉकों में करीब 80 लाख रुपये की खरीद का रिकॉर्ड मिला, जबकि फर्म ने 1.58 करोड़ रुपये की आपूर्ति का विवरण दिया। जांच में करीब 50 लाख रुपये की कर देनदारी और जुर्माना बनता पाया गया। चार नोटिस के बावजूद फर्म ने जवाब नहीं दिया और न ही धनराशि जमा कराई।
विज्ञापन

तत्कालीन कमिश्नर से शिकायत के बाद जीएसटी विभाग ने जांच रिपोर्ट पंचायत राज विभाग को भेजी थी। जांच में बिलों में गड़बड़ी और अधिक भुगतान सामने आया। इससे पहले 11 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि 37 ग्राम पंचायत अधिकारियों से खर्च का ब्योरा मांगा गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद 16 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई और 21 ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ संस्तुति की गई। उनसे वसूली भी होगी। पीडी अम्बरीश कुमार ने बताया कि फाइल का परीक्षण किया जा रहा है, इसके बाद कार्रवाई होगी।
.......
इन पंचायत सचिवों को जारी हो चुकी है प्रतिकूल प्रविष्टि
अभिषेक कुमार अमरोहा, महेश कुमार धनौरा, रजत यादव धनौरा, संदीप सिंह धनौरा, माेहम्मद अनस गंगेश्वरी, स्वप्निल हसनपुर, विकास कुमार हसनपुर, विपिन कुमार हसनपुर, विपिन कुमार यादव हसनपुर, देवेश कुमार जोया, हेमलता, नीरज कुमार जोया, सचिनपाल जोया, सत्यम बंसल जोया, मोहित चौधरी जोया, परवेंद्र सिंह जोया।

......
ग्राम्य विकास विभाग के इन सचिवों के खिलाफ की गई संस्तुति
सतेंद्र सिंह, शहरोज अली अमरोहा ब्लॉक, राजीव सिंह धनौरा, आंचल धनौरा, दीपक कुमार गंगेश्वरी, धर्मपाल सिंह गंगेश्वरी, कपिल कुमार यादव गंगेश्वरी, कृपाल सिंह गंगेश्वरी, पुष्पेंद्र चौहान गंगेश्वरी, कपिल कुमार गंगेश्वरी, अतर सिंह हसनपुर, अविनेश कुमार हसनपुर, धर्मेंद्र सिंह हसनपुर, दिनेश कुमार हसनपुर, कावेंद्र सिंह हसनपुर, खुर्शीद अहमद हसनपुर, पुष्पेंद्र सिंह हसनपुर, रामनिवास हसनपुर, विजेंद्र कुमार त्यागी जोया, सुमित कुमार जोया, आलोक कुमार जोया।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed