फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NIA raids in Amroha: Action in terror conspiracy case, investigation of Punjab grenade attack underway

अमरोहा में एनआईए का छापा: आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई, पंजाब ग्रेनेड हमले की चल रही जांच

Thu, 26 Jun 2025 04:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

एनआईए ने अमरोहा शहर और सिहाली जागीर गांव में छापेमारी की। यह कार्रवाई जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले से जुड़े मामले में की गई। टीम ने गिरफ्तार सैदुल के दोस्त नवाब, अजीम और जुरखन के बारे में जानकारी जुटाई और तीन घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन
NIA raids in Amroha: Action in terror conspiracy case, investigation of Punjab grenade attack underway
एनआईए की टीम - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के अमरोहा शहर और सिहाली जागीर गांव में छापा मारा। तीन घंटे तक एनआईए की टीम ने जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमला करने वाले सैदुल इस्लाम के दोस्त नवाब और उसके परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन


सिहाली जागीर निवासी अब्दुल हकीम के दिल्ली में रहने वाले बेटे अजीम और जुरखन के बारे में भी जानकारी जुटाई। कार्रवाई पूरी होने तक टीम ने घर के सदस्यों को बाहर जाने नहीं दिया। एनआईए की छापेमारी से स्थानीय पुलिस पूरी तरह अंजान रही।
विज्ञापन


घरों की तलाशी ली गई और सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। एनआईए ने दोनों जगह घर का नक्शा भी तैयार किया। फिलहाल, एनआई ने सैदुल इस्लाम के दोस्त नवाब और सिहाली जागीर के रहने वाले अब्दुल हकीम को तीन अगस्त को दिल्ली ऑफिस बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के जालंधर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में सैदुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने पंजाब में नौ, हरियाणा में सात जगहों पर एक साथ कार्रवाई की है। बता दें कि जालंधर में सात अप्रैल की रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था।

पहले भी पकड़े गए हैं आतंकी
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने के बाद अमरोहा के सैदुल अमीन का नाम सामने आने के बाद खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई थी। सात साल पहले हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम माॅड्यूल का खुलासा होने के बाद अमरोहा एक बार फिर एजेंसियों के रडार पर है।

सैदुल अमीन के बारे में बारीकी से छानबीन की जा रही है। उसके परिचित और रिश्तेदारों पर भी नजर है। 26 दिसंबर 2018 को एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली के मोहल्ला मुल्लाना, पचदरा, इस्लामनगर और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा था।

संयुक्त टीम की करीब दस घंटे कार्रवाई चली थी। घरों के दरवाजे तोड़कर घुसी टीम ने मोहल्ला मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा से इरशाद, सैदपुर इम्मा निवासी सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पिस्टल, तमंचे, कारतूस, बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स और एक संदिग्ध राकेट लांचर बरामद किया गया था।

जांच में नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी मौलाना गुफरान के सुहैल से संबंध होने की बात सामने आई थी। कई दिनों की पूछताछ के बाद 20 अप्रैल 2019 को एनआईए ने गुफरान को भी गिरफ्तार कर तेरहवां आरोपी बनाया।

गिरफ्तारी के करीब छह महीने बाद एनआईए ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट में हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम के सरगना मुफ्ती सुहैल समेत सईद और मौलाना गुफरान के नाम चार्जशीट में शामिल थे।

उधर, अमरोहा नगर के कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन का नाम जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने के उजागर होने के बाद अमरोहा फिर सुर्खियों में आ गया है। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियां और यूपी एटीएस सक्रिय हो गई है।

पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि सैदुल अमीन के लिंक आतंकियों से जुड़े हैं। उधर, सैदुल अमीन की गिरफ्तारी के बाद अमरोहा के लोग हैरत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed