फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nh 24 became one way in amroha district

सुरक्षा के लिए एनएच-24 को किया वनवे

Thu, 23 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 23 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
nh 24 became one way in amroha district
highway
महाशिवरात्रि हर दिन नजदीक आ रही है। इसी के साथ गली मोहल्लों से हाईवे तक कांवड़ियों के जत्थे नजर आने लगे हैं, जो हरिद्वार से गंगाजल भर कर शिवालयों की ओर बढ़ चले हैं। बुधवार को नगर की सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे और धनौरा स्टेट हाईवे तक पर कांवड़ियों के जत्थे ही जत्थे नजर आ रहे थे। इसके मद्देनजर सुबह आठ बजे से एनएच-24 पर ट्रैफिक वनवे कर दिया गया। साथ ही धनौरा रोड पर भारी वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि महाशिवरात्रि पर भगवान महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए अमरोहा जनपद समेत आसपास के जनपदों के शिव भक्तों का हरिद्वार से जल भर कर लाने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अमरोहा जनपद प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने 21 फरवरी दिन मंगलवार की दोपहर से एनएच-24 और धनौरा हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करने के आदेश जारी कर दिए थे। हालांकि मंगलवार को कांवड़ियों की आमद कम होने से रूट डायवर्जन का पालन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर, बुधवार सुबह कांवड़ियों की तादात बढ़ी तो पुलिस अलर्ट हो गई। सुबह आठ बजे से ही ब्रजघाट पुल से मुरादाबाद की ओर जाने वाली साइड को कांवड़ियों के हवाले कर दी गई। जबकि मुरादाबाद और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को एक साइड की सड़क से निकाला गया। ट्रैफिक वनवे कर दिया गया। कांवड़ियों के मार्ग पर कोई वाहन जाने न पाये। इसके लिए प्रत्येक यूटर्न पर पुलिस तैनात कर दी गई। 


इसके अलावा भारी वाहनों को चौपला पर भी एनएच-24 से ही निकाला गया। उधर धनौरा रोड पर भी भारी वाहन नहीं जाने दिए। इंदिरा चौक पर भी सुबह से ही बैरियर लगा दिये गए। सिर्फ कार जैसे वाहन ही धनौरा की ओर आ जा सके। वहीं धनौरा की ओर से आने वाले उन कांवड़ियों को तिगरी मार्ग से होते हुए गांव शहबाजपुर डोर से होकर ब्रजघाट के लिए निकाला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed