फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Next Generation defeated RIS Amroha by 107 runs.

Amroha News: द आर्यंस अकादमी ने सीसीएस मुरादाबाद को 9 विकेट से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Next Generation defeated RIS Amroha by 107 runs.
अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते शनिवार को सीसीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद और द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी जोया के बीच खेला गया। इस दौरान द आर्यंस एकेडमी ने सीसीएस मुरादाबाद को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में जसवंत सिंह मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीसीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसमें सीसीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद की टीम ने 21 ओवरों में 52 रन बनाए। अपनी टीम के लिए हसन शेख ने 13 रन और लव ने 12 रनों का योगदान दिया । द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अभय प्रताप तीन और मोहम्मद शारिक व उजैफ सिद्दीकी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। द आर्यंस की तरफ से अलहदा ने 18 और अभिषेक ने 24 रनों का योगदान दिया। सीसीएस की तरफ से शोएब खान ने एक विकेट लिया। सोमवार का मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद और सीसीएस क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का मैन ऑफ द मैच अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट के द्वारा द आर्यंस एकेडमी के अभय प्रताप को दिया गया। जबकि पंकज चौधरी ने मैच आफ द फाइटर का पुरस्कार सीसीएस एकेडमी के हाशन शेक को दिया गया। मैच की अंपायर साने आलम और सौरभ थे। जबकि स्कोर विवेक चौहान रहे। इस दौरान कोच चमन सिंह, कोच उमेर पाशा और स्कूल के चेयरमैन अनिल और प्रिंसिपल आदर्श आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed