फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Newlyweds engulfed in the canal

नहर में समाई नवविवाहिता, पति बोला-कूदी, मायके से लगा धक्का देने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds engulfed in the canal
अमरोहा के मंडी धनौरा में रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाने वाली अनामिका का फोटो। - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। जिस युवती की लगभग दो माह पहले शादी हुई थी, रविवार को वह संदिग्ध स्थितियों में नहर की गहराई में जा समाई। पूजन सामग्री का विसर्जन करने आई युवती के साथ मौजूद पति ने पत्नी के नहर में कूद जाने की बात कही है। दूसरी ओर उसके मायके के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। गोताखोरों के प्रयासों के बाद भी रात तक उसका कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात के गांव पृथीपुर निवासी संजीव ने अपनी बेटी अनामिका की शादी सात दिसंबर 2020 को थाना क्षेत्र के गांव नादनौर माफी निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद दोनों का जीवन शांतिपूर्वक गुजर रहा था। बताया जाता है कि अनामिका बीते शुक्रवार को ही मायके से वापस ससुराल आई थी। रविवार की सुबह अनामिका अपने पति के साथ ग्राम पालनपुर के पास स्थित रामगंगा पोषक नहर में पूजन सामग्री विसर्जित करने आई थी। अचानक पति ने अनामिका के नहर में कूद जाने की बात कहते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग नहर के करीब पहुंचे। गोताखोरी में माहिर कुछ ग्रामीण नहर के गहरे पानी में उतर कर उसे तलाशने लगे लेकिन रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी ग्रामीण गोताखोरों को तलाश में लगाया लेकिन अनामिका तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिली। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी अनामिका को नहर में धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि रात तक इस आशय की तहरीर नहीं दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर में लगभग 20 फीट पानी है
मंडी धनौरा। रामगंगा पोषक नहर में इन दिनों लगभग 20 फीट पानी है। नहर में चल रहा अथाह पानी पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले साल 30 दिसंबर की रात को ग्राम थाना गजरौला के गांव अलीनगर निवासी नरेश आदि कार समेत ग्राम दिसौरा के निकट रामगंगा पोषक नहर में समा गए थे। कार में सवार एक बच गया था जबकि नरेश का शव अगले दिन मिला था। लोगों की तलाश में पुलिस को कई दिन भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। पीएसी की फ्लड डिवीजन को बुलाना पड़ा था। अब अनामिका की तलाश के लिए पुलिस को रामगंगा पोषक नहर की तलहटी की खाक छानने के लिए ग्रामीण गोताखोरों को बुलाना पड़ा है।

अमरोहा के मंडी धनौरा में रामगंगा पोषक नहर में कूदने वाली अनामिका की तलाश करते हुए गोताखोर।

अमरोहा के मंडी धनौरा में रामगंगा पोषक नहर में कूदने वाली अनामिका की तलाश करते हुए गोताखोर।- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed