फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   new year celebrations

नए साल के स्वागत में पारिवारिक धामल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
new year celebrations
अमरोहा। भारत विकास परिषद मैत्री शाखा के तत्वाधान में नववर्ष 2020 के स्वागत में पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। बच्चों और बड़ों ने खूब मस्ती की। ग्रुप और कपल डांस प्रस्तुत कर समा बांध दिया। एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बुधवार की रात कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कर किया गया। शाखा परिवार के बच्चे जय, पीहू, आशी, डेजी, लाव्वया, रिद्धिमा, पारिशा आदि ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उसके बाद शालू रस्तोगी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कपल डांस में नीरू, अंकित, गुंजन, विशाल, योगेश, संदीप, अर्चना, मुकेश, मोनिका, प्रबोध, ललित और अनुज ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। हाउजी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सबने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों और भारत विकास परिषद परिषद मैत्री शाखा के पदाधिकारी ने खूब आनंद लिया। गौरव कपूर ने साथियों के साथ धमाकेदार प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अतुल कावेरी, अनुज, ललित, अनुपम, ममता द्वारा ग्रुप डांस कर धमाल मचा दिया। सभा का संचालन शाखा की महिला संयोजिका ममता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष अतुल सक्सेना एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमोद गुप्ता, नीरज, इंद्र मोहन गुप्ता, अरुण रस्तोगी, अनुपमा अग्रवाल, अजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, विवेक नारायण, रविंद्र नाथ अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनुज गोयल, मुकेश अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed