फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   new year celebration, decision

नए साल पर म्यूजिक नाइट शो कराने से पहले लेनी होगी मंजूरी

Tue, 27 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 27 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
new year celebration, decision
new year celebration
नये साल के इस्तकबाल के दौरान होटल और रेस्तरां में आयोजित होने वाले न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। म्यूजिक नाइट शो के आयोजन से पहले प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया है। बगैर परमिशन म्यूजिक नाइट शो का आयोजन करने वाले के साथ ही होटल स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से मनोरंजन कर विभाग द्वारा सभी होटल स्वामियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


युवाओं को नये साल का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस दिन युवा दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए न्यू ईयर सेलिब्रेशन जो करेंगे। इसके लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। कोई युवा शहर के बाहर दोस्तों के साथ हिल स्टेशन आदि पर पहुंचकर नये साल का जश्न मनाएंगे तो कुछ शहर में ही रहकर धूमधाम के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। इसके लिए म्यूजिक नाइट शो का आयोजन करने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देररात तक डीजे की धुन पर थिरकेंगे। जिले के होटल, रेस्तरां आदि में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टियों का आयोजन होगा। वहीं प्रशासन और मनोरंजन कर विभाग नये साल का जश्न मनाने वालों पर कड़ी नजर रखेगा। जश्न की आड़ में अश्लीलता तो नहीं की जा रही है। इसका ध्यान रखा जाएगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर म्यूजिक नाइट शो के आयोजन पर नजर रखी जाएगी। इसकी वजह से एहतियातन आयोजन से पहले प्रशासन की मंजूरी अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद ही म्यूजिक नाइट शो कर सकेंगे। कितने लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। सारा ब्योरा देना होगा। कोई अश्लीलता नहीं फैलाएंगे, यह भी लिखकर देना होगा। 
ऐसे कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज में किसी की भावना आहत हो, गलत मैसेज जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed