फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New dialysis center to open in Amroha CHC

Amroha News: अमरोहा सीएचसी में खुलेगा नया डायलिसिस सेंटर

Thu, 23 Apr 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
New dialysis center to open in Amroha CHC
अमरोहा। जिले में डायलिसिस मरीजों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमरोहा में भी डायलिसिस सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे मरीजों को एक से दो महीने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में केवल 13 बेड हैं, जिन पर करीब 112 मरीजों की नियमित डायलिसिस की जा रही है। इसके अलावा 20 से 25 मरीज वेटिंग में हैं, जिन्हें अपनी बारी आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल रही है। वहीं निजी अस्पतालों में डायलिसिस का खर्च काफी अधिक होता है, जिसे हर कोई वहन नहीं कर पाता। ऐसे में सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी शोभा ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में सभी मरीजों के लिए साप्ताहिक चक्र निर्धारित किया गया है, ताकि उपचार व्यवस्थित रूप से हो सके। साथ ही हेपेटाइटिस-बी से जुड़े मरीजों के लिए एक नई मशीन की मांग शासन को भेजी गई है। इसके स्वीकृत होने पर सुविधा और बेहतर हो सकेगी।
सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि अमरोहा सीएचसी में डायलिसिस सेंटर स्थापित करने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है, जिसे जल्द तैयार कर भेजा जाएगा। नया सेंटर शुरू होने से जिला अस्पताल पर दबाव कम होगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से उम्मीद है कि जिले के डायलिसिस मरीजों को जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें समय पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।.

सीएचसी में बनेंगे आशा हाऊस
अमरोहा। सीएचसी में अब आशा हाऊस भी बनाए जाएंगे। इससे मरीज को अस्पताल लाने वाली आशा को बैठने के लिए एक स्थान मिल सकेगा। हर सीएचसी में एक अलग से रूम बनाया जाएगा। जिसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। पंखे कूलर भी लगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि इसे लेकर भी तैयारी की जा रही है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। इससे आशाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अस्पताल में इधर-उधर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। उनके लिए एक रूम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed