{"_id":"6aa30b5b599ffe781d0f318b","slug":"new-circle-rates-came-into-effect-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172705-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से नई सर्किल दरें हुईं लागू \nजमीन महंगी, 48% तक बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से नई सर्किल दरें हुईं लागू जमीन महंगी, 48% तक बढ़ोतरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। जिले में जमीन की खरीद-फरोख्त शुक्रवार से महंगी हो गई हैं। प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए 13 अगस्त को जारी की प्रस्तावित सर्किल दरों को मंजूरी दी है। सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में 10 प्रतिशत, विकासशील क्षेत्रों में आवासीय और कृषि भूमि की दरों में 15 प्रतिशत तथा नगरीय, लघुत्तर नगरीय और अर्धनगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्यमार्ग से जुड़े गांवों में कृषि व अकृषक भूमि की दरें पांच से 20 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना से जुड़े 52 राजस्व ग्रामों में दरों में पांच से 48 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है।
तहसील धनौरा के देहरा घनश्याम में आसपास के गांवों की तुलना में प्रचलित दर काफी कम होने के कारण करीब 48 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि की गई है। बल्दाना असगर अली में भी 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। हसनपुर तहसील के रूखालू, शकरौली और गुलामपुर में पिछले दो वर्षों से दरें नहीं बढ़ने और आसपास के गांवों की तुलना में कम होने के कारण करीब 30 प्रतिशत वृद्धि की गई है।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि नई दर सूची उप निबंधक कार्यालय अमरोहा, धनौरा, हसनपुर और नौगावां सादात में प्रभावी होगी। जनहित को देखते हुए वृक्षों और निर्माण की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सड़क, सेगमेंट और बहुमंजिला इमारतों के मूल्यांकन से जुड़े निर्देश भी पूर्ववत रहेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि किसानों पर अतिरिक्त स्टांप और निबंधन शुल्क का भार न पड़े, इसके लिए दरों को संतुलित रखने का प्रयास किया गया है। दरों के पुनर्निर्धारण में मांग-आपूर्ति, बुनियादी ढांचे से बढ़ी जमीन की कीमत, बाजार मूल्य, शहरी विस्तार और भविष्य की संभावनाओं को आधार बनाया गया है।