{"_id":"5e2b29a68ebc3e4af95d8fe7","slug":"new-born-baby-died-protest-dhanaura-news-mbd3375362151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। शुक्रवार की शाम नगर की महादेव चुंगी पर एक अप्रशिक्षित के क्लीनिक पर उपचार के बाद नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। क्लीनिक पर तोड़फोड़ की। इस दौरान अप्रशिक्षित फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को थाने ले आई।
थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी परम सिंह के बुधवार को लड़के का जन्म हुआ था। बताया कि प्रसव के बाद चिकित्सक ने बच्चे के सांस लेने में दिक्कत होने पर टीएनआर बाल रोग क्लीनिक पर भेज दिया था। अप्रशिक्षित चिकित्सक टीएस राना ने अपने यहां भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। शाम को बच्चे की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया था। शुक्रवार की सुबह बच्चे को फिर से दिक्कत हुई तो परिजन उसे लेकर अप्रशिक्षित के यहां आ गए। उसने बच्चे को कुछ इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। वे बच्चे को लेकर अप्रशिक्षित के क्लीनिक पर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर अप्रशिक्षित भाग गया। परिजनों ने हंगामा कर क्लीनिक पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।