{"_id":"655912f5a5bc79a6380e27d4","slug":"nephew-of-former-mla-haji-hayat-beaten-fir-against-16-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-8860-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पूर्व विधायक हाजी हयात के भतीजे को पीटा, 16 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पूर्व विधायक हाजी हयात के भतीजे को पीटा, 16 पर एफआईआर
Sun, 19 Nov 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सामूहिक शादी समारोह में दावत खाकर निकले पूर्व विधायक हाजी हयात के भतीजे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। लात घूंसों से पीटा। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद हयात का परिवार रहता है। उनके भतीजे मोहम्मद नावेद अयाज बसपा नेता हैं। नावेद अयाज ने अमरोहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। बृहस्पतिवार की रात बिजनौर रोड स्थित मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन था। जिसमें पूर्व विधायक हाजी हयात के भतीजे मोहम्मद नावेद अयाज और उनके भाई दानीयाल अयाज शामिल हुए थे। आरोप है कि सामूहिक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद दानीयाल अयाज घर जा रहे थे। तभी रास्ते में मोहल्ला बगल कुरैशी मस्जिद के पीछे रहने वाला अफ्फान कुरैशी रास्ते में खड़ा हुआ था।
जैसे ही दानीयाल अयाज ने रास्ते से हटाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। दानीयाल अयाज ने इसका विरोध किया तो अफ्फान कुरैशी ने अपने 10 से 15 साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पूर्व विधायक के भतीजे दानीयाल अयाज के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
इस दौरान दानीयाल अयाज की चांदी की चेन गायब हो गई। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ के मुताबिक मामले में पीड़ित की शिकायत पर अफ्फान कुरैशी और उसके 10 से 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।