{"_id":"67a51897e4fcca7e020d6888","slug":"nephew-accused-of-killing-his-uncle-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133801-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चाचा के हत्यारोपी भतीजे को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चाचा के हत्यारोपी भतीजे को भेजा जेल
Fri, 07 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
देहरा मिलक गांव में किसान छोटे सिंह (60) की हत्या कर शव गांव में ही तालाब के पास गड्ढे में छिपाने वाले भतीजे सर्वेश को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दो बीघा जमीन के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, पुलिस के मुताबिक, छोटे सिंह ने सर्वेश की साइकिल बेचकर शराब पी ली थी, जिससे भी वह खफा था। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
पुलिस ऑफिस में बृहस्पतिवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने छोटे सिंह हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सैदनगली क्षेत्र के देहरा मिलक गांव निवासी किसान छोटे सिंह करीब बीस माह पहले लापता हो गए थे। 17 जून 2023 को उनके भाई सतपाल सिंह ने सैदनगली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन पहले पुलिस को लापता छोटे सैनी के भतीजे सर्वेश पर शक हुआ, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
सर्वेश ने दो बीघा जमीन के लालच और साइकिल के विवाद में चाचा छोटे सिंह की हत्या कर शव को गांव में ही तालाब के पास गड्ढे में छिपाने की बात कबूल की। एसपी ने बताया कि छोटे सिंह अपने छोटे भाई सतपाल सिंह के साथ रहते थे, जबकि छोटे सिंह ने घटना के कुछ दिन पहले भतीजे सर्वेश की साइकिल बेचकर शराब पी ली थी। जमीन के लालच में दलदल में फंसा सर्वेश साइकिल बेचने के बाद छोटे सिंह से और खफा हो गया था और उसने चाचा की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर सैदगनली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा व एसएसआई नीरज कुमार ने हत्यारोपी सर्वेश की निशानदेही पर गड्ढा खोदकर कंकाल बरामद किया। पुलिस को घटनास्थल से छोटे सिंह की हड्डियों के अवशेष, पैंट, बेल्ट, अंडरवियर का टुकड़ा और एक चप्पल का फोम मिला है। पुलिस ने मृतक के भाई सतपाल सिंह की तहरीर पर हत्यारोपी सर्वेश के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
भाई या बहन से कराया जाएगा कंकाल का डीएनए मिलन
हत्या के करीब डेढ़ साल बाद गड्ढे से बरामद कंकाल का डीएनए कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक डीएनए मिलान के लिए सबसे पहले माता और पिता का सैंपल लिया जाता है। अगर दोनों नहीं है तो भाई और बहन के डीएनए से मिलान किया जाता है। मृतक छोटे सिंह के माता-पिता नहीं है, इसलिए उनके भाई या बहन डीएनए से कंकाल का डीएनए मिलान किया जाएगा।