फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nepali servant gets life imprisonment for killing a farmer

Amroha News: किसान की हत्या में नेपाल के नौकर को उम्रकैद

Sat, 09 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nepali servant gets life imprisonment for killing a farmer
अमरोहा। दो साल पहले किसान चंद्रपाल सिंह की फावड़े से काटकर हत्या करने वाले नेपाल के नौकर संतोष उर्फ सुक्खा को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी नौकर गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन


बछरायूं क्षेत्र के गांव छज्जूपुरा निवासी किसान चंद्रपाल सिंह 30 मई 2023 की शाम 6:30 बजे घर पर थे जबकि उनके परिवार के सभी सदस्य खेत पर गए थे। उनके दो अन्य नौकर भी खेत पर थे। इस दौरान नेपाल में कोशी राज्य के जिला झापा में धाइजन गांव निवासी नौकर संतोष उर्फ सुक्खा कंवर उर्फ सुक्कू कर घर पर ही था। चंद्रपाल सिंह ने नौकर संतोष से खेत पर जाने के लिए कहा तो वह भड़क गया और उसने फावड़े से हमला कर चंद्रपाल सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन

भीड़ जमा होने पर नौकर दीवार कूद कर भाग गया। चंद्रपाल सिंह के बेटे सतनाम सिंह ने नौकर संतोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में बंद है। इस मुकदमे की सुनवाई जिला जज की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता महावीर सिंह ने पैरवी कर रहे थे। शुक्रवार को कोर्ट ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की और साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर नौकर संतोष को दोषी करार दिया। साथ ही उसे उम्रकैद की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed