फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Negligence is becoming a major cause of accidents

Amroha News: लापरवाही बन रही हादसों का बड़ा कारण

Fri, 27 Jun 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Negligence is becoming a major cause of accidents
अमरोहा। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोग हादसों को लेकर खुद भी जिम्मेदार हैं। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर लोग गलत दिशा से वाहन चलाकर लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले तीन महीने में यातायात और परिवहन विभाग ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर 353 लोगों के चालान काटे हैं। वहीं, इसकी वजह से हुए हादसों में 66 लोगोंं ने जान गंवाई है।
विज्ञापन


यातायात नियमों का उल्लंघन कर लोग अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अपने जिंदगी और दूसरों के जीवन की जरा भी फिक्र नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए एआरटीओ और यातायात पुलिस लोगों को तमाम तरह से जागरूक करने का प्रयास करते हैं, लेकिन लोग इसमें सुधार करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

अधिकांश होता यह हैं कि लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में गलत साइड से ओवरटेक करने से भी परहेज नहीं करते। इससे हादसे हो जाते हैं और ऐसे वाहन चालकों की मौत तक हो जाती है। पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि गलत दिशा से ओवरटेक करने पर पिछले तीन महीने में करीब 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत साइड से न करें ओवरटेक
हमेशा गलत दिशा से ओवरटेक खतरनाक होता है। सभी वाहन चालकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी गलत दिशा से ओवरटेक न करें। इससे दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। सभी वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की जान की फिक्र करनी चाहिए।


ड्राइव करते समय दिमाग रखें शांत
कभी भी तनाव में वाहन न चलाएं। ड्राइव करते समय दिमाग शांत रखें। बिगड़े मूड में हमेशा ड्राइव करने से बचें। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वाहन चलाते समय पूरी तरह से यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा करने पर सभी सुरक्षित रह सकते हैं।
-------------------

तीन महीने में मौत के आंकड़े
माह-----------हादसे------------मौत

मार्च-----------38----------------33
अप्रैल-----------38---------------14

मई--------------25---------------19
-----------------

तीन महीने में काटे गए चालान
मार्च------------------115

अप्रैल-----------------103
मई--------------------135
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article