{"_id":"68376dc9a7d057f899054074","slug":"neelkanth-cricket-academy-gajraula-won-the-match-by-one-wicket-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140797-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी गजराैला ने एक विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी गजराैला ने एक विकेट से जीता मैच
Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
शहर के मिनी स्टेडियम में अंडर-14 टूर्नामेंट का पहला मैच बुधवार को नागपाल क्रिकेट एकेडमी और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी गजरौला के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
नागपाल क्रिकेट एकेडमी को हराकर नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट की शुरुआत शहर के कारोबारी रिजवान पाशा और परवेज पाशा ने फीता काटकर की थी। प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग ले रही हैं।
नागपाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 164 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा अभय सिंह ने 64 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। जबकि, रूद्राराज और हिमांशु शर्मा ने 20-20 रन बनाए।
विज्ञापन
नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज दीपक ने छह ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि, मोहम्मद असद, बिलाल खान व गोरांश चौहान ने भी दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23 ओवर में जीत हासिल कर ली।
टीम के लिए सबसे ज्यादा मयंक ने 28 गेंद में 42 रन की धमाकेदार पारी खेली। जबकि, लक्ष्य ने 32, बिलाल खान ने 11 और हमजा ने 9 रनों की पारी खेली। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने नागपाल क्रिकेट एकेडमी को हराकर मैच जीत लिया। बिलाल खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि, अभय सिंह बेस्ट बल्लेबाज रहे। वहीं, यश देव बेस्ट बॉलर चुने गए। अंपायर की भूमिका राहुल गुप्ता ने निभाई।