{"_id":"66c120b3660981d5c9041764","slug":"naved-ayaz-xi-beat-amroha-warriors-by-46-runs-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124012-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नावेद अयाज इलेवन ने अमरोहा वॉरियर्स को 46 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नावेद अयाज इलेवन ने अमरोहा वॉरियर्स को 46 रन से हराया
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित स्व. देवेंद्र चंदेल क्रिकेट टूर्नामेंट (कप) का मुकाबला शनिवार को नावेद अयाज इलेवन और अमरोहा वॉरियर्स के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में नावेद अयाज इलेवन की टीम ने अमरोहा वॉरियर्स को 46 रन से हराकर मैच जीत लिया।
नावेद अयाज इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान अपनी टीम के लिए वाजिद ने 45 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि तारीक ने 30 गेंदों में 33 रन मारे। वहीं अनस अंसारी ने 33 गेंदों में 53 रन की पारी की बदौलत उनकी टीम 28.5 ओवरों में 233 रन बनाए। अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए ललित चौधरी ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। जबकि सारूल चौहान ने 6 ओवरों में 40 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं अमित बामडोली में पांच ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा वॉरियर्स के कप्तान सारूल चौहान ने 26 गेंद में 27 रन की पारी खेली। वहीं ललित चौधरी ने 26 गेंद में 25 रन बटोरे। इसके अलावा अमित बामडोली ने 36 गेंद में 43 रन की जबरदस्त पारी खेली। प्रमोद कुमार ने भी 23 गेंद में 30 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इनके प्रयास के बाद भी अमरोहा वॉरियर्स की पूरी टीम 26 ओवरों में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह नावेद अयाज इलेवन की टीम ने अमरोहा वॉरियर्स को 46 रन से हरा दिया। तारिक मैन ऑफ द मैच चुने गए। जिन्हें न्यू स्पोर्ट्स एंपोरियम के मालिक इमरान ने मैन ऑफ द मैच की ट्राफी सौंपी।
विज्ञापन
इस दौरान परवेज पाशा, सेंटी गुप्ता, नूर, दीपांकर, राहुल, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, राजन असगर आदि मौजूद रहे।