फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   naunihal in teenshed

टीनशेड के नीचे तपकर पढ़ रहे नौनिहाल 

Thu, 21 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 21 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
naunihal in teenshed
अमरोहा रजबपुर क्षेत्र के जमापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की टीन शेड में चल रही पाठशाला - फोटो : amar ujala
 बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते जमापुर गांव में टीन शेड के नीचे भीषण गर्मी में बच्चों की पाठशाला चल रही है। वो भी एक व्यक्ति के निजी मकान के अंदर। गर्मी से बच्चों का बुराहाल है। विभागीय अधिकारी इस ओर से बेखबर हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि जनवरी माह में जमापुर प्राथमिक विद्यालय में ट्रक घुसने से विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। तभी से विद्यालय गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में टीन शेड में चल  रहा है। पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। विद्यालय में 18 बच्चे पंजीकृत हैं। दो शिक्षक कार्यरत हैं। भीषण गर्मी में टीन शेड के नीचे पाठशाला चलने से बच्चों का गर्मी से बुराहाल है।
विज्ञापन


विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त होने के चार माह बाद भी विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस ओर विभागीय अधिकारियों को कोई ध्यान नहीं है। विभाग की अनदेखी के चलते अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधान अध्यापिका कंचन ने बताया कि विद्यालय भवन की मरम्मत को विभाग से धनराशि आवंटित हो चुकी है। जल्द ही विद्यालय की मरम्मत कराई जाएगी। विद्यालय भवन तैयार होने के बाद बच्चों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। जहां पाठशाला चल रही है यहां भी बच्चों को कोई परेशानी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed