फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nauchandi was late by one hour while Satyagraha Express was late by 45 minutes.

Amroha News: नौचंदी एक घंटा तो सत्याग्रह एक्सप्रेस रही 45 मिनट लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi was late by one hour while Satyagraha Express was late by 45 minutes.
अमरोहा। सर्दी के बीच कोहरा अपना असर दिखाने लगा है। इसका असर सबसे अधिक रेल यातायात पर पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से चार से पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रोजाना कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंच रहीं हैं। सर्द मौसम में ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे भी कम कर दिए हैं। मंगलवार रात को भी रोजाना की तरह कई ट्रेनें कोहरे के चलते अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर पहुंचने वाली पद्मावत एक्सप्रेस अपने समय से आधा घंटा देरी से पहुंची। वहीं सुबह चार बजकर बीस मिनट पर पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पौन घंटा देरी से चली। वहीं आला हजरत एक्सप्रेस भी आधा घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने कारण सर्द मौसम में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे ने ट्रेनों के संचालन को प्रभावित किया है। जिस कारण ट्रेनें अपने तय समय से देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed