{"_id":"644d6472afec4816e0021684","slug":"naseem-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-an-encounter-after-12-hours-jpnagar-news-c-15-1-130496-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोकशी का आरोपी नसीम 12 घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोकशी का आरोपी नसीम 12 घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बंद पड़ी फैक्टरी में गोकशी करने के एक आरोपी को 12 घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। बसैली के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा बरामद किया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की बात कुबूल की।
मुठभेड़ शनिवार तड़के पौने चार बजे हुई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना गजरौला पुलिस बसैली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कच्चे मार्ग पर जंगल की तरफ बाइक दौड़ा दी। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। कुछ आगे जाकर बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फिर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने जबावी फायरिंग की। जिसमें हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी नसीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी बाइक गिर गई। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की बाइक और तमंचा बरामद किया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में नसीम ने बताया कि शुक्रवार को उसने बंद पड़ी फैक्टरी में बसैली निवासी अनवार, नाईपुरा निवासी नन्हे और शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी फहीमुद्दीन के साथ मिलकर गोकशी की। फहीमुद्दीन को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि वह और अन्य साथी दीवार कूद कर भाग गए थे। वह पुलिस से बचने के लिए छिपते हुए जा रहे थे। सीओ ने बताया कि नसीम व उसके भागे हुए साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जब्त की जाएगी संपत्ति
गजरौला। बंद पड़ी फैक्टरी में गोकशी करने वाले आरोपियों में नसीम शातिर अपराधी है। वह पहले भी कई बार गोकशी की घटनाओं में शामिल रहा। गोकशी के मामले में जेल भी जा चुका है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोतस्करों के खिलाफ सबसे पहले गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। जिससे कि भविष्य में गोकशी की घटना के बारे में सोच भी न सकें।