{"_id":"653c1cd580c943df510defa5","slug":"nanak-nangli-uproar-gangster-on-13-people-including-village-head-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-7626-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानक नंगली बवाल: ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानक नंगली बवाल: ग्राम प्रधान समेत 13 लोगों पर गैंगस्टर
Sat, 28 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। नानक नंगली सांप्रदायिक बवाल में नामजद एक वर्ग के तेरह लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इससे पहले पुलिस ने इनमें से नौ आरोपियों को गुंडा बनाया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
छह जून 2023 की शाम धर्मस्थल का निर्माण कराते हुए एक वर्ग के लोग पूजा-पाठ शुरू कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। घटना में बुजुर्ग फूलवती समेत छह से अधिक लोग घायल हुए थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात संभाले थे। मामले में एक पक्ष के सत्यवीर सिंह की ओर से दूसरे पक्ष के नामजद और अज्ञात समेत 115 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में दूसरे वर्ग की ओर से न्यायालय के आदेश पर एक वर्ग के नामजद और अज्ञात समेत 101 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
करीब एक महीने पहले एक वर्ग के लोगों ने एसपी ऑफिस कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। साथ ही करीब एक सप्ताह पहले हिंदू वर्ग के लोगों ने मंदिर की जमीन को प्रशासन द्वारा कुर्क करने की आशंका और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर गांव से पलायन की धमकी दे दी थी। सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में घरों के बाहर पलायन और उत्पीड़न संबंधी पोस्टर भी चस्पा कर दिए थे। बाद में प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए घरों के बाहर लगे पोस्टर भी हटवा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने एक वर्ग के नौ लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
अब इंस्पेक्टर नौगांवा सादात राजेश कुमार तिवारी ने ग्राम प्रधान चांद खां, सीटू उर्फ रिजवान, जरीफ खां, नुसरत, फैयामुद्दीन, नवाब खान मुस्तकीम, शोएब, फुरकान उर्फ निजामुद्दीन, नबी हसन, कमरुद्दीन, रहीमुद्दीन, तालिब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।