फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   namaj

अमन और मुल्क की तरक्की को मांगी दुआ

Sat, 25 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 25 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रमजान के तीसरे जुमे की नमाज के लिए मस्जिदें छोटी पड़ गईं। शहर व देहात के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों ने नमाज के बाद मुल्क में चैन ओ अमन व कौम की तरक्की को दुआ मांगी। प्रत्येक जगह शांति से नमाज संपन्न होने पर पुलिस ने सुकून की सांस ली। 

शुक्रवार की सुबह से ही तीसरे जुमे को लेकर रोजेदारों में अलग उत्साह था। सभी नमाज की तैयारियों में जुटे थे। मस्जिदों में बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किए गए थे। नगर क्षेत्र में अलग- अलग समय में जुमे की नमाज अदा कराई गई। जामा मस्जिद में अजान होते ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो  गया। बड़े ही नहीं बच्चे भी नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में पहुंचे जहां नमाज अदा की। बाद में मुल्क में शांति और कौम के विकास को दुआ की। 
विज्ञापन


इसके अलावा मदरसा शाही चबूतरा स्थित मस्जिद, मोहल्ला शफातपोता स्थित शिया जामा मस्जिद भी नमाजियों से खचाखच भरी रही। इस दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और तरक्की को अपील की गई। उधर गजरौला, हसनपुर और उझारी में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed