फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   nahate samay ganga me pariwar samet panch dubey, do lapta

नहाते समय गंगा में परिवार समेत पांच डूबे, दो लापता

Thu, 06 Apr 2017 02:01 AM IST
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूराे
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 06 Apr 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
nahate samay ganga me pariwar samet panch dubey, do lapta
डूबे बच्चों के परिजनों को दिलासा देते विधायक महेंद्र खडगवंशी। - फोटो : अमर उजाला
आदमपुर थाना इलाके के गांव मरोरा घाट पर अवंतिका देवी मंदिर के सामने गंगा में नहाते वक्त एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग डूब गए। आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से मां व उसके दो बेटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि उसके एक बेटे और डूबी एक अन्य लड़की का पता नहीं चला। मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला शाम तक गोताखोरों से डूबे बच्चों को तलाश कराता रहा। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अनूपशहर में स्थित प्रसिद्ध अवंतिका देवी मंदिर पर नवरात्र में लाखों श्रद्धालु मैया के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां नवरात्र पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर पर जाने के लिए एक शॉर्टकट आदमपुर थाना इलाके के गांव मरोरा के सामने से है। यहां से गंगापार करने के लिए एक अस्थायी पैंटून पुल है। आदमपुर क्षेत्र से जाने वाले लोग इसी पुलिस से होकर मंदिर पहुंचते हैं। यहां गंगा में स्नान भी करते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी नन्हें का परिवार भी अवंतिका देवी मंदिर गया था। माता के दर्शन करने से पहले ही मरोरा घाट पर परिवार गंगा में स्नान करने लगा। करीब सुबह नौ बजे नन्हे घाट पर रुक गया, जबकि उसकी पत्नी भूपवती, बेटा कृष्णा, सुमित व कमल (08) गंगा में स्नान करने लगे। अचानक परिवार के चारों सदस्यों संग वहां स्नान कर रही 12 वर्षीय ममता पुत्री शीशपाल निवासी देहरी खादर भी डूब गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में पास से ही गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद भूपवती, कृष्णा व सुमित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन ममता व कमल का कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले की सूचना मिलते ही आदमपुर थानाध्यक्ष अजय गौतम पुलिस पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम गंभीर सिंह व तहसीलदार अमित भारतीय, नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों से देरशाम तक डूबे बच्चों को तलाश कराया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed