{"_id":"5725054a4f1c1b6536a91759","slug":"nagdi-looti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने पिक-अप चालक से 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने पिक-अप चालक से 20 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 01 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध पर मारपीट भी की और दहशत फैलाने के हवाई फायर किए। थाना पुलिस ने बिजनौर निवासी दो के खिलाफ मारपीट एवं जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
शेरपुर चुंगी धनौरा निवासी मनोज चौधरी पर ग्वाला पशु आहार की एजेंसी है।
उसका चालक वेदपाल निवासी मेहमदी शनिवार की शाम करीब सात बजे पिक-अप से पशु आहार सप्लाई कर आ रहा था। दौराला व कौराला के बीच में पीछे से स्विफ्ट कार आई। चालक वेदपाल का आरोप है कि, इसमें से उतरे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पिक-अप को रोक लिया और उससे 20 हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। वेदपाल ने बिजनौर जनपद के वजीदपुर गांव निवासी सनी व संसारपुर गांव निवासी गुरुवेंद्र पर लूट का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट एवं जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष बृज मोहन गिरि ने बताया कि मामला लूट नहीं बल्कि मारपीट की है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।