फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nadeem Khusro expelled for six months for doing anti bar association work

Amroha News: बार एसोसिएशन विरोधी कार्य करने पर छह माह के लिए निष्कासित हुए नदीम खुसरो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nadeem Khusro expelled for six months for doing anti bar association work
अमरोहा। बार एसोसिएशन विरोधी गतिविधियों को लेकर अध्यक्ष व सचिव ने सदस्य नदीम खुसरो को छह माह के लिए बार से निष्कासित कर दिया है। अब वे चुनाव में वोट तक नहीं डाल पाएंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव ने बताया कि कानपुर प्रकरण को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था। बार की ओर से प्रति सचिव समेत तमाम अधिवक्ता आदेश का पालन कराने के लिए न्यायालयों में घूम रहे थे। इसी दौरान बार सदस्य नदीम खुसरो एक न्यायालय में खड़े थे। जब बार पदाधिकारियों ने कहा कि आज अधिवक्ता कार्य से विरत हैं तो आप न्यायालय में क्यों खड़े हैं। इस पर नदीम खुसरो ने उनके साथ बदसलूकी की और कहा कि यह बार कांउसिल की हड़ताल नहीं है। वे किसी बार के आदेश को नहीं मानते हैं। जब तक उनका मन होगा, इसी न्यायालय में रहेंगे। इसके बाद बार एसोसिएशन की बैठक में उनके बार विरोधी कार्य को देखते हुए सोमवार को छह माह के बार से निष्कासित कर दिया गया। आदेश की जानकारी मिलते ही नदीम खुसरो ने कहा कि मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोप में निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed