फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

Amroha News: अमरोहा में पैनल फेल, डेढ़ घंटे प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
NA
अमरोहा। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पैनल फेल होने की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशन पर एकाएक कई ट्रेनें रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और इंजीनियर की टीम ने डेढ़ घंटे बाद पैनल को दुरुस्त कर किया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8:23 बजे अचानक पैनल फेल हो गया। इस कारण सिग्नल नहीं मिलने के चलते दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सिग्नल नहीं मिलने के कारण न तो ट्रेनों को स्टेशन पर ठहराया जा सकता है और न ही रुकी हुई ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह से मुरादाबाद एक्सप्रेस स्पेशल (04350), राज्यरानी एक्सप्रेस(22454), पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस(12036), अवध-असम एक्सप्रेस(15910), डीएमयू-सवारी गाड़ी, आला हजरत एक्सप्रेस(14324), लोकनायक एक्सप्रेस(15115) समेत छह मालगाड़ी प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंजीनियरों की टीम बुलाकर पैनल की मरम्मत कार्य कराया गया। करीब 09ः45 बजे पैनल ठीक हो पाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed