फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NA

Amroha News: पत्थर कारोबारी का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
NA
अमरोहा। ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब पत्थर कारोबारी का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार निकाल लिए। रुपये निकासी का संदेश मिलने पर उनके होश उड़ गए। मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के फरीदपुर अफजालपुर में यासीन का परिवार रहता है। यासीन दिल्ली में पत्थर और टाइल्स का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भी वहीं रहते हैं। यासीन अपने पैतृक गांव आते रहते हैं। 29 जनवरी को घर आए थे। तभी जरूरत पड़ने पर वह अमरोहा नगर के छेबड़ा स्थित एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान रुपये नहीं निकलने तो वह दोबारा प्रयास करने लगे। तभी वहां पहुंचे युवक ने मोबाइल नंबर डालने की बात कही। इससे पहले यासीन युवक की मंशा भांप पाते उसने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और मौके भाग निकला। पीड़ित यासीन ने युवक को भागते हुए देख भी लिया। इस दौरान यासीन ने बाइक स्टार्ट कर उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसके बाद यासीन बैंक पहुंचे। इससे पहले यासीन बैंक में अपने खाते पर रोक लगवाते। आरोपी युवक ने चार बार में उनके एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने उनके खाते पर रोक लगा दी। पीड़ित यासीन में नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed