फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   my son was killed by his father

पति और ससुरालियों ने बेटे को मार डाला

Wed, 03 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 03 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
my son was killed by his father
Murder
 आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में नलकूप के हौज में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे हिमांशु (मानसुख) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को थाने पहुंची मानसुख की मां ने पति और अन्य ससुरालियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी। कहा कि ससुरालिये उसके बच्चे को अपना नहीं समझते थे। फिलहाल पुलिस ने मामले सास का हिरासत में ले लिया है। पति व अन्य ससुरालिये फरार हैं।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी किसान ऋषिपाल सिंह के पुत्र हिमांशु (5) की नलकूप के हौज में गिरकर मौत हो गई थी। जिस समय ये घटना हुई वो परिजनों के साथ खेत पर गया था। घटना के बाद से ही घर में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया।
विज्ञापन


थाने पहुंची हिमांशु की मां सोमवती ने पति और अन्य ससुरालियों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिजन बच्चे को अपना नहीं मानते थे। छह वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के एक वर्ष बेटा हुआ था। उसके बाद से ही ससुरालिये विवाद करने लगे। पति अपनी पत्नी पर शक करता था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पहले मामले में समझौैता हो गया था और वो ससुराल आ गई। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे परेशान करते थे और बच्चे को अपनाने को तैयार नहीं थे। उसने पति और अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामले में सास रामवती को हिरासत में ले रखा था। पति व अन्य ससुरालिये फरार थे।

मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार चौहान, एसओ आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed