{"_id":"57210dc64f1c1b703fa91570","slug":"mushaira-in-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हाल अब बताएं दिल ए बेकरार के...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हाल अब बताएं दिल ए बेकरार के...
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
books, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर नगर के लाल बाग में मंगलवार रात आमिर अंसारी की याद में मुशायरे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए।
मुशायरे का शमा रोशन सपा नेता आरिफ अख्तर, चमन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम की सदारत रईस मंसूरी ने की। इस मौके शायर अजहर हसनपुर ने कलाम पेश किया कि, डिग्रियां भी हैं जरूरी दीन की तालीम भी, अपने बच्चों कों मुसलमान पढ़ाते क्यों नही।
आरिफ अंजान ने फरमाया कि, रोशन थी जिसके दम से हर एक राह दोस्तों, वो मौत पर चिराग बुझा है अभी-अभी, शायर मुकर्रम गोहर ने फरमाया कि, क्या हाल अब बताएं दिल ए बेकरार के, कटते नही हैं लम्हे तेरे इंतजार के। शब्बीर हसनपुर ने कहा जमाने के सितम सहकर भी हसना, मेरी आदत पुरानी हो गई..।
मुजाहिद अंसारी ने शायरी करते हुए कहा कि, जो सिर से पांव तक लबरेज है गंदी हवाओं में वो ही तो बे-हयाई से उछलकर बोल पड़ते हैं। इस मौके पर शायरों ने कलाम पेश कर समा बांध दिया। इस मौके पर पालिका सभासद चमन अंसारी, मुजीब बैग, शमीम टेंशन आदि ने भी कलाम पेश किए।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिका सभासद याकूब अंसारी, बदर कुरैशी, हंनान अंसारी, डा. याकूब, साबिर, नसीम बंजारा, आफताब ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे।