{"_id":"573e135a4f1c1bd42fac739e","slug":"murder-of-young-boy-in-gangeshwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये का इंतजाम करने निकले युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये का इंतजाम करने निकले युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 20 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र के गांव भूबरा में युवक की हत्या के बाद जानकारी करते सीओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादी के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने घर से निकले युवक की हत्या कर दी गई। उसके सिर में पीछे की ओर गोली मारी गई है। हाथों में रस्सी से बांधे जाने के निशान भी मिले हैं। शव खरपड़ी और भूवरा गांव के बीच जंगल में एक खाली खेत में पड़ा मिला। सुबह लोगों ने शव देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घर में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। वहीं मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भूबरा निवासी सोनू (22) पुत्र कमल सिंह की दादी बीमार हैं। फिलहाल वह पिलखुआ में है, यहां सोनू के फूफा का घर है। 17 मई को सोनू दादी के इलाज के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए पिलखुआ से निकला था, लेकिन सोनू घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़ेे आठ बजे सोनू का शव खरपड़ी और भूबरा गांव के बीच जंगल में एक खाली खेत में पड़ा मिला।
लोग जंगल की तरफ गए तो शव देखा। इस पर परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक के हाथों में रस्सी के निशान बने थे और सिर के पीछे गोली का निशान बना हुआ है। नाक और कान से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर सीओ भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई राजू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।