{"_id":"630640a07f47160aac6516f4","slug":"murder-of-one-and-half-year-old-innocent-missing-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: तीन दिन से गायब डेढ़ साल के मासूम की हत्या, शरीर के कटे अंग गन्ने के खेत से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: तीन दिन से गायब डेढ़ साल के मासूम की हत्या, शरीर के कटे अंग गन्ने के खेत से बरामद
Wed, 24 Aug 2022 08:45 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी(अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी(अमरोहा)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Aug 2022 08:45 PM IST
सार
थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि मासूम की हत्या के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मासूम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से गायब डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। उसके शरीर के कुछ अंग गांव के ही एक गन्ने के खेत से बरामद हुए हैं। मौके पर कपड़े भी पड़े हुए हैं। पुलिस ने शरीर के अंगों को कब्जे में ले लिया है। प्रकरण में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मासूम की तलाश की जा रही थी। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी रमेश सिंह किसान है। सोमवार दोपहर को किसी काम से रमेश हसनपुर गया था। जबकि रमेश की पत्नी राजवाला अपने देवर सतीश के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गए हुए थे। घर पर सतीश की पत्नी सरोज व दूसरे भाई कैलाश की पत्नी प्रेमवती व रमेश की मां गंगादेई व रमेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र यश था।
विज्ञापन
इस दौरान यश की दादी गंगादेई उसे घर के आंगन में पेड़ की छांव में चारपाई पर सुलाकर पशुशाला में पशुओं को पानी पिलाने चली गई, लेकिन कुछ समय पश्चात जब गंगादेई घर वापस आई तो यश चारपाई पर नहीं था। उन्होंने घर में मौजूद दोनों छोटी बहुओं से पूछा लेकिन यश के बारे में पता नहीं चल सका। मासूम की तलाश शुरू की गई। लेकिन नहीं मिला तो अगले दिन मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के अपरहण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की। इसके बाद बुधवार शाम को गांव के ही एक गन्ने के खेत में मासूम के शरीर के कुछ कटे हुए अंग बरामद हुए। मौके पर उसके कपड़े भी पड़े हुए थे। मासूम का एक पैर एवं सिर का कुछ हिस्सा मिला है। तंत्र क्रिया के तहत मासूम की हत्या किए जाने की चर्चा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है।