फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of lady

महिला की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Thu, 28 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ढकिया चमन में हाईवे किनारे बुधवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। हालात बता रहे थे कि हत्या कहीं और कर महिला के शव को यहां फेंका गया था। सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी इकट्ठा हो गए। शव मिलने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
सीओ सिटी भी पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने लाश के फोटो लेने के साथ ही आसपास के सुबूत जुटाए। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस अवैध संबंधों में हत्या की थ्योरी पर आगे चल रही है। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के ढकिया चमन के ग्रामीण बुधवार की सुबह शौच को जंगल में गए थे। गांव निवासी जुल्फिकार के नेशनल हाईवे किनारे स्थित खेत में जवान महिला की लाश देख लोग सन्न रह गए। लग रहा था कि अन्यत्र हत्या कर शव यहां लाकर डाला गया था। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह गांव और आसपास फैल गई। लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के सीधे हाथ पर नीरज, प्रह्लाद व चमन गुदा हुआ था। गले में निशान थे तथा मंगलसूत्र पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ की उंगलियों में चांदी की दो अंगूठी पहन रखी थीं तथा पैरों में बिछुए थे। जिससे लग रहा था कि मृतका सामान्य परिवार की हो सकती है। सूचना पर हरकत में आए इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सिटी शील कुमार भी पहुंच गए। सीओ सिटी व कोतवाल ने हत्या के बारे में जांच पड़ताल की। लाश देख लग रहा था कि कुछ घंटे पूर्व ही उसकी हत्या की गई थी। गले पर निशान ज्यादा देर के नहीं थे। कॉल कर पुलिस की फील्ड यूनिट बुलाई गई।


यूनिट ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए। लाश के हुुलिया, कपड़े आदि के फोटो कैद किए। घंटों बाद भी भीड़ में कोई महिला के शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवा दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ढकिया चमन गांव के जंगल में मिली महिला की लाश को कहीं बाहर हत्या करने के बाद यहां लाकर फेंका गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है। सबूत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed