फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder of fraiend in gangeshwari

थप्पड़ मारा तो दोस्त की हत्याकर खेत में गाड़ा शव

Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder of fraiend in gangeshwari
Murder
 आदमपुर पुलिस टालमटोल करती रही और कातिलों ने पूर्व सैनिक व दढ़ियाल प्रथमा बैंक के कर्मचारी नितिन शर्मा को मारकर मीलों दूर ईख के खेत में ले जाकर गाड़ दिया। 25 अगस्त को आदमपुर के गांव रहरा से लापता हुए नितिन का शव शुक्रवार को संभल जिले में ताजुद्दीन गांव में ईख के खेत में गड़ा मिला है।
विज्ञापन


दढ़ियाल के ही भूरा ने नितिन की हत्या को कबूलते हुए पुलिस को बताया है कि थप्पड़ का बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्त नितिन को मार डाला।  हालांकि हत्या के पीछे अवैध संबंधों की कहानी भी उजागर हो रही है।
विज्ञापन


अमरोहा में नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जमना खास निवासी नितिन शर्मा (40) आर्मी में हवलदार थे। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने प्रथमा बैंक में नौकरी शुरू कर दी थी। नितिन की पत्नी वर्षा और दो बच्चे मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार कुंदनपुर में रहते हैं जबकि वह खुद रहरा में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। जुलाई 2015 से नितिन की आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में स्थित प्रथमा बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/ दफ्तरी के रूप में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अगस्त को शाम करीब छह बजे नितिन ने अपनी पत्नी वर्षा को आखिरी बार कॉल की तो बैकग्राउंड को वर्षा को लड़ाई - झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इससे पहले कि वर्षा कुछ समझ पातीं कॉल कट गई और फोन बंद हो गया तभी से नितिन का कुछ पता नहीं था। आदमपुर पुलिस पीड़ित परिजनों को टहलाती रही और गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। पुलिस परिजनों को सलाह देती रही कि खुद खोज लें और खुद सीडीआर निकाल लाएं। 

डीआईजी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई तो पुलिस के हाथ दढ़ियाल के भूरा तक पहुंचे। पुलिस पूछताछ में टूटे भूरा ने  साथियों के संग मिलकर नितिन की हत्या करने का गुनाह कबूल लिया।


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे संभल जिले में नखासा थाना क्षेत्र के गांव बड़ा ताजुद्दीन के जंगल में गन्ने के एक खेत में गड्ढा खोदकर दबाया गया नितिन का सड़ चुका शव बरामद कर लिया। भूरा ने नितिन की बाइक अनूपशहर से बरामद करा दी है। शव बरामद होने से नितिन के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed